बिहार : बिहार में बढ़ेगी ठंड, झारखंड में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल
दिसंबर के अंत में बिहार में ठंड बढ़ने की संभावना है. झारखंड में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. जानें रविवार को कैसा रहने वाला है मौसम का हाल.
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट राजस्थान में होगी बारिश झारखंड में छाएगा घना कोहरा बिहार में बदलेगा मौसम
दिल्ली के लोगों की सुबह की शुरूआत शनिवार को कोहरे से हुई. यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. यह इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, रविवार को भी राजधानी में घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. सुबह और शाम को कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. 23 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. 22 दिसंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 23 और 7 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार में बढ़ेगी ठंड, झारखंड में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल 3 हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में 22 दिसंबर तक भीषण शीतलहर की स्थिति देखने को मिल सकती है. जम्मू-कश्मीर में भी शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में होगी बारिश राजस्थान के बड़े इलाके में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा. सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 4.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव सूबे में नजर आएगा. इसकी वजह से 23-24 दिसंबर को राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. वहीं एक और पश्चिमी विक्षोभ के 26-27 दिसंबर के दौरान कुछ भागों में सक्रिय होने की संभावना है. इस दौरान प्रदेश के कुछ भागों में गरज के साथ हल्की मध्यम बारिश हो सकती है.
बिहार में बढ़ेगी ठंड, झारखंड में घना कोहरा, जानें मौसम का हाल 4 झारखंड में छाएगा घना कोहरा मौसम विभाग ने कहा है कि रविवार की सुबह झारखंड के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध छाया रहेगा. इसके बाद आसमान साफ रहेगा. विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि सूबे के उत्तर-पूर्वी, मध्य एवं दक्षिणी भागों में सुबह में कहीं-कहीं घना कोहरा देखा जा सकता है.
मौसम का हाल बिहार में बदलेगा मौसम बिहार में अगले चार दिनों के दौरान तापमान में कोई खास बदलाव नजर नहीं आएगा. मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर महीने के आखिरी में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है. इसकी की वजह से मौसम में बदलाव की संभावना है. इससे ठंड में इजाफा होगा.
