Saturday, May 2, 2026
Homeबेगूसराय : बेगूसराय के अब्दुर रहमान का कमाल, ISRO...

बेगूसराय : बेगूसराय के अब्दुर रहमान का कमाल, ISRO में मिली शानदार नौकरी; जूनियर साइंटिस्ट पद पर चयन

- Advertisement -
इसरो के मैकेनिकल डिपाटमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित अब्दूर रहमान।

बेगूसराय जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर देहात के छौड़ाही प्रखंड क्षेत्र के एक छात्र का इसरो में जूनियर साइंटिस्ट  पद पर चयन हुआ है। क्षेत्र से पहली बार इसरो में साइंटिस्ट पद पर किसी छात्र का चयन होने से लोगों में प्रसन्नता है।

घर पर आकर क्षेत्रवासी छात्र एवं उनके माता-पिता को शुभकामना दे रहे हैं। सफल विद्यार्थी छौड़ाही थाना क्षेत्र के बाद बखड्डा गांव निवासी किसान मो. अलाउद्दीन एवं माता इब्राना खातून के पुत्र अब्दुर रहमान हैं।

- Advertisement -

किसान हैं अब्दुर रहमान के पिता

अब्दुर रहमान बताते हैं कि उनके पिता किसान हैं एवं मां गृहिणी। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय बाद बखड्डा से प्राथमिक शिक्षा एवं छौड़ाही उच्च विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की। इसके बाद एपीजे यूनिवर्सिटी लखनऊ  से बी.टेक की उपाधि प्राप्त की, फिर एनआईटी पटना से एम.टेक किया।

- Advertisement -

इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में लगी नौकरी

एनआईटी पटना (NIT Patna) में अध्ययन करते समय ही अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में देश के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा जगा था। अब वे इसरो के मैकेनिकल डिपार्टमेंट में जूनियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित हुए हैं। अब्दुर रहमान अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं प्राथमिक से एनआईटी तक के सभी शिक्षकों को देते हैं।

सावंत पंचायत की मुखिया काजल कुमारी के अलावा संजय पासवान, राजेश पासवान, मो. डब्लू, मो. हुसैन मंसूरी, शेख कलंदर, मो. आरजू, डॉ. कलाम अंसारी उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular