Featured

समस्तीपुर : समस्तीपुर में नीलगाय पर चलायी गोली 10 वर्षीय बच्ची को लगी गोली,आनन फानन में इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

रविवार की सुबह कुछ लोगों के द्वारा नीलगाय मारने को लेकर जुटे थे। इसी बीच नीलगाय नजर आते ही उसपर गोली बरसाई गयी। गोली की आवाज सुनकर नीलगाय पर चली गोली का शिकार एक 10 वर्षीय बच्ची हो गई घायल

Samastipur – समस्तीपुर जिले के अंगार घाट थाना क्षेत्र में नीलगाय के द्वारा फसल का नुकसान किया जा रहा था। जिसके बाद  नीलगाय मारने को लेकर चली गोली नीलगाय की जगह घास छिल रही बच्ची को लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।

जिसके बाद  आनन फानन में परिजनों के द्वारा उसे  उपचार के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के दादिया असाधार गांव में रविवार की सुबह कुछ लोगों के द्वारा नीलगाय मारने को लेकर जुटे थे। इसी बीच नीलगाय नजर आते ही उसपर गोली बरसाई गयी।

गोली की आवाज सुनकर नीलगाय पर चली गोली का शिकार एक 10 वर्षीय बच्ची हो गई। जख्मी बच्ची की पहचान डढ़िया निवासी मोहम्मद वकील की पुत्री तबस्सुम के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करने में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *