Thursday, April 30, 2026
Homeबेगूसराय : दूल्हे को आते देख दुल्हन शरमाई, धीरे से नजर...

बेगूसराय : दूल्हे को आते देख दुल्हन शरमाई, धीरे से नजर उठाकर देखा, अचानक चिल्लाकर बोली- शादी नहीं करूंगी

- Advertisement -

बेगूसराय से गजब मामला सामने आया है.

- Advertisement -

संतोष कुमारबेगूसराय. बिहार से एक गजब मामला सामने आया है. यहां एक शादी के दौरान बारात लड़की के दरवाजे पर थी. मंडप सजा हुआ था, दुल्‍हन ने भी पूरी रस्‍में निभा चुकी थी. दूल्‍हा स्‍टेज पर पहुंच रहा था तो दुल्‍हन की धड़कनें भी बढ़ गईं थीं. शर्माते हुए दुल्‍हन ने अपने दूल्‍हे को देखा तो पाया कि वह लड़खड़ाकर चल रहा है. दुल्‍हन को कुछ आशंका होती, इससे पहले ही दूल्‍हा स्‍टेज पर गिर गया. इसके बाद दुल्‍हन ने बड़ा फैसला ले लिया. इस शादी को लेकर पूरे इलाके में कई चर्चाएं हो रही हैं. दुल्‍हन पक्ष के लोगों का कहना है कि लड़की ने सही किया.

- Advertisement -

दुल्‍हन का कहना है कि दूल्‍हा शराब पीकर आया था. वह सीधे खड़े और ढंग से चल नहीं पा रहा था. नशे के कारण वह स्‍टेज से गिर गया और उसके सिर पर चोट आ गई. ऐसे शराबी से मुझे शादी नहीं करनी है. अपनी बेटी के फैसले पर परिवार ने भी सहमति जता दी. लड़की के परिजनों ने उपहार स्वरूप दिए गए रकम की मांग को लेकर दूल्हा समेत बारात को रोक बना लिया. पूरा मामला तेयाय थाना क्षेत्र के काजी रसलपुर गांव का है.

 

गाजे बाजे के साथ नाच गाना चल रहा थाइस शादी को लेकर लोगों के मुंह से तमाम तरह की बातें सामने आईं हैं. एक तरफ जहां लोग लड़की पक्ष की हिम्मत की दाद दे रहे हैं तो वहीं बिहार की शराबबंदी पर भी सवाल उठा रहे हैं. काजीरसलपुर गांव में शादी का जश्न था, लड़की का रीति-रिवाज से विधान हो रहा था. यहां दनियालपुर तेघरा से बारात आई; गाजे बाजे के साथ नाच गाना चल रहा था. दरवाजे लगाने की रस्म की जा रही थी, वहीं देव स्थान में दूल्हे राजा को गोर लगाने के लिए ले जाया गया. जहां दूल्हे राजा लड़खड़ाने लगे.

 

दूल्‍हे और बारात को रोक लिया गया, लड़की वालों ने की ये मांगलड़की की मां मुन्‍नी देवी ने कहा कि दूल्हे राजा लड़खड़ा रहे थे, जो अपनी शादी में शराब पीकर आया था. बारात लड़की के दरवाजे पर थी. तभी दूल्‍हा स्‍टेज से नीचे गिर गया. इसके बाद शराबी दूल्‍हे से शादी करने से इनकार कर दिया गया.

 

इसके बाद वहां हंगामा हो गया. दूल्‍हे और बारात को रोक लिया गया, लड़की पक्ष ने खर्च किए गए धन की मांग कर दी. लोगों ने कहा कि बड़ी मुश्किल से शादी का इंतजाम किया गया था. लड़की के पिता ने कर्ज लेकर व्‍यवस्‍था की थी, वे कहीं बाहर कमाकर किसी तरह अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं. लेकिन सभी फीका रह गया .काजीरसलपुर निवासी बबलू महतो की पुत्री की शादी रविवार को दनियालपुर निवासी अर्जुन महतो के पुत्र भुल्ला के साथ तय हुआ था जहां बारात दरवाज़े पर पहुंची थी. दुल्हे के पिता अर्जुन महतो ने बताया की हम नही जानते है की कैसे और कहा से नशा कर लिया है वही दुल्हा भुल्ला कुमार ने बताया की यार दोस्त के साथ नशा की गोली खा लिये थे जिसके कारण नशा लग गया.

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular