Featured

समस्तीपुर : भारतीय रेलवे में समस्तीपुर कारखाना में 93.38 प्रतिशत मतदान:रेल यूनियन की मान्यता का चुनाव संपन्न, 12 दिसंबर को मतपत्रों की गिनती

भारतीय रेल में रेलवे यूनियन की मान्यता का चुनाव SBE III -2024 समस्तीपुर रेलवे मंडल में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। पूर्व मध्य रेलवे में कुल 74969 मतदाता रेल कर्मचारियों में से 57915 रेल कर्मचारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया जो 77.25 फीसदी रहा।12 दिसंबर को मत पत्रों की गिनती का काम होगा।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे में सबसे अधिक मतदान रेलवे यांत्रिक कारखाना समस्तीपुर और स्टोर में हुआ।‌ यहां कुल 559 रेल कर्मचारियों में से 522 रेल कर्मचारियों ने अपने मतों का प्रयोग किया। जो 93.38% रहा। पूर्व मध्य रेलवे में इतनी अधिक वोटिंग कहीं और नहीं हुई। कारखाना स्टोर में सर्वाधिक वोटिंग के पीछे प्रमुख भूमिका प्रमुख भूमिका सहायक कार्मिक अधिकारी चंद्र किशोर एवं कारखाना प्रबंधन का रहा।

मतदान के लिए लाइन में रेलवे कर्मी।
समस्तीपुर रेल मंडल में 74 फीसदी हुआ मतदान

रेलवे की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार समस्तीपुर मंडल में मतदान का प्रतिशत 74 हुआ। जबकि दानापुर मंडल में मतदान का प्रतिशत 73.72%, मुगलसराय मंडल 82.36%, धनबाद मंडल 77.13% सोनपुर मंडल 77.83% और हाजीपुर मुख्यालय में मतदान के प्रतिशत 77.32 फीसदी रहा। हरनौत रेल कारखाना में 90.58% रहा।

बता दें कि संपन्न हुए चुनाव में मतपत्रों की गिनती 12 दिसंबर को की जाएगी जिसको लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *