Wednesday, June 24, 2026
Homeमधुबनी : बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों...

मधुबनी : बाइक सवार बदमाशों ने दो भाइयों पर फायरिंग:मधुबनी में एक के गले में लगी 2 गोलियां; मौत, भाई बोला-गेहूं का बीज लाने जा रहे थे

- Advertisement -

मधुबनी के खजौली थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दो गोलीबारी की घटनाओं से दहशत का माहौल है। पहली खजौली थाना क्षेत्र के मैना गांव की है जहां बुधवार को हुई गोलीबारी में एक 12 वर्षीय बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना गुरुवार सुबह की है, जहां खजौली से गेहूं का बीज लाने निकले दो भाइयों पर लक्ष्मीपुर दतुआर के पास अपराधियों ने हमला कर दिया।

- Advertisement -

जिसमें छपराढी गांव के अमरेश यादव(26) की गोली लगने से मौत हो गई। वहीं बाइक के पीछे बैठा युवक गिरने से जख्मी हो गया। गोलीबारी की घटनाओं के बाद से खजौली और आसपास के क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में भय व्याप्त है। गेहूँ की बीज लाने जा रहे थे

- Advertisement -

मृतक के भाई मुकेश कुमार ने बताया कि वो और अमरेश दोनों बाइक से गेहूं का बीज लाने जा रहे थे। तभी रास्ते में तीन बाइक सवार अपराधियों ने उन पर हमला किया। बताया कि हमलावरों में से एक, शत्रुघ्न यादव ने अपनी पिस्टल दिनेश यादव को दिया था। जिसके बाद उसने अमरेश पर तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिसमें दो गोलियां अमरेश के गले में लगीं। जिसके बाद उसे इलाज के लिए मधुबनी के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान कर ली गई है। मुख्य आरोपी दिनेश यादव, शत्रुघ्न यादव, और राजा की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular