Featured

बीच सड़क पर अचानक बंद हुआ ट्रक, सड़क पर घंटों लगा रहा जाम।

दरभंगा में जाम की समस्या शहर से लेकर गांव तक फैल चुकी है। सफर पर निकलने वाले यात्रियों को अक्सर मिनटों की दूरी घंटों में तय करनी पड़ती है। ताजा दृश्य कमतौल – मब्बी पथ का सामने आया है, जहां गुरुवार को गोपालपुर रेलवे गुमटी के निकट सड़क के दोनों तरफ घंटों जाम का नजारा दिखा। आमलोगों के साथ साथ स्कूली बच्चे भी इस कड़ी धूप में बिलबिलाते दिखे। सभी वैकल्पिक मार्गो की तलाश कर रहे थे। पर बीच में फंसे वाहन न आगे जा सकते थे और न पीछे।

बताया जाता है कि इस मार्ग पर एक ट्रक का फीता टूट गया और वह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इसी कारण काफी देर तक लंबा जाम लगा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *