Featured

बेगूसराय : बेगूसराय के सदर अस्पताल में डॉ राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया

बेगूसराय के सदर अस्पताल में देश के पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 140वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर प्रमोद कुमार एवं सभी कर्मचारियों के द्वारा अस्पताल में स्थापित डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि राजेंद्र बाबू की भूमिका भारत के आंदोलन से लेकर स्वतंत्रता तक उसका कोई जोर नहीं है। शालीन स्वभाव के व्यक्ति थे। उन्होंने बताया कि भारत के वैसे वह राष्ट्रपति थे कि सभी लोग उन से मिलते थे।

आपको बताते चले कि देश के पहले राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के प्रति अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किया। और उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। साथ ही जिला के अन्य हिस्सों में भी हर्षोल्लास के साथ राजेंद्र प्रसाद की जंयती धूमधाम से संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *