Friday, May 1, 2026
Homeदरभंगा : दरभंगा में लूट में नाकाम अपराधियों ने राहगीरों...

दरभंगा : दरभंगा में लूट में नाकाम अपराधियों ने राहगीरों पर बरसाई अंधाधुंध गोलियां, चार को गोली लगी

- Advertisement -

दरभंगा की आजमनगर फूल गली में सोमवार शाम करीब 730 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया। आलू प्याज व्यवसायी राज कपूर प्रसाद के पुत्र रजत राज उर्फ राजा से लूट के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की। लूट में नाकाम रहने पर दो राहगीर व युवती समेत चार लोगों को गोली मारते हुए भाग निकले। सभी घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सभी की हालत खतरे से बाहर है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक 300 मीटर के दायरे में दहशत का आलम रहा। लोग भागने लगे। दुकानें बंद होने लगीं।

सूचना पर विश्वविद्यालय, सदर व मब्बी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान कादिराबाद चूड़ी मंडी निवासी मो. तुफैल अंसारी (50) व बाइक सवार भटियारीसराय निवासी गजेंद्र साह के रूप में हुई है। युवती व्यवसायी के परिवार की सदस्य है, जबकि एक घायल की पहचान नहीं हो सकी है। लोगों से घिर जाने के कारण घटनास्थल पर ही बाइक छोड़कर सभी बदमाश भाग निकले। अपराधी घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर फायरिंग करते हुए आजमनगर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे। वहां फायरिंग में दो राहगीर जख्मी हो गए। इसके बाद एक बाइक सवार को गोली मारकर उनकी बाइक लेकर भाग निकले। विवि थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह आदि ने घटनास्थल पर पहुंच जांच की।

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular