Featured

सहरसा  :  प्रोमोट करने के नाम पर कॉलेज में वसूली का विरोध

प्रोमोट करने के नाम पर कॉलेज में वसूली का विरोध

प्रमोट करने के नाम पर की जा रही वसूली को लेकर जिला मुख्यालय के सर्व नारायण सिंह रामकुमार सिंह महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्रा महाविद्यालय के कर्मियों की शिकायत लेकर शुक्रवार को सदर थाना पहुंच गए। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि सत्र 2023 -27 के सभी छात्र – छात्राओं से कॉलेज में सीआईए परीक्षा में उपस्थिति प्रमाण पत्र देने की मांग की जा रही है। थानाध्यक्ष के नाम दिए आवेदन में छात्रों ने कहा है कि प्रोमोट करने के नाम पर वसूली की जा रही है। वहीं स्नातक तृतीय सेमेस्टर में अनुपस्थित होने का साक्ष्य जब कॉलेजकर्मियों से मांग किया जाता है तो उसे महाविद्यालय से निष्कासित करने की धमकी दी जाती है।

 

 

छात्रों ने कहा कि फर्स्ट सेमेस्टर में सभी को प्रमोटेड किया गया। 30 मार्क्स की वजह से दो बार सीआइए फॉर्म भराकर दोनों बार कुल पांच सौ छात्र-छात्राओं से 15 सौ रुपए लिया गया। जबकि हम लोग सीआईए परीक्षा में सभी विषयों में उपस्थित रहे हैं। महाविद्यालय प्रशासन द्वारा उपस्थिति डायरी भी नहीं दिखाई जा रही है । जिसका प्रमाण वीडियो एवं ऑडियो है। कई छात्राओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। महाविद्यालय में योग्य कर्मचारी के रहते हुए अपने परिचित कर्मचारी जो प्रयोगशाला सहायक हैं को काउंटर पर बैठाए रखते हैं। जो छात्र छात्राओं के साथ हमेशा अभद्र व्यवहार करते हैं। आवेदन देने वाले में खुशी कुमारी, अलंकार कुमार, आशीष कुमार, प्रिया कुमारी, करिश्मा कुमारी अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *