Featured

बिहार : खेल क्षेत्र में नया अध्याय लिखने को बेताब बिहार, 2025 में होगा ‘खेलों का आयोजन 

बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट’ का आयोजन

मनसुख मांडविया ने कहा कि, बिहार में ‘खेलो इंडिया यूथ टूर्नामेंट 2025’ का आयोजन होगा. देश भर के खिलाड़ी यहां आयेंगे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा कि, खेल के क्षेत्र में बिहार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति मिले, इसके लिए केंद्र सरकार काम कर रही है. उन्होंने देश के युवाओं को खेल में शामिल होने के लिए अनुरोध किया.

खेल को करियर के रूप में अपनाएं

केंद्रीय खेल मंत्री ने आगे कहा कि, खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से प्रशिक्षित किया जा रहा है और हॉकी खिलाड़ी आज इसका उदाहरण हैं. राज्य सरकार खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने पर सरकारी सेवाओं में नौकरी दे रही हैं, ये बड़ी बात है. मैं देश के युवाओं को संदेश देना चाहता हूं कि खेल में भी कैरियर है. इसे करियर के रूप में अपना सकते हैं. आप लोग खेलिए और फिट रहिए.

मोदी सरकार का विजन 2047

इससे पहले केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार को कहा था कि भविष्य में भी बिहार में अन्य राष्टीय और अंतरराष्टीय खेलों के आयोजन किए जाएंगे. भारत की हॉकी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि खेल क्षेत्र में जिस तरह से बदलाव हो रहा है, उसे देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाएगा, तो खेल क्षेत्र में देश 1 से 5वें स्थान पर हो, हम इसी योजना के साथ आगे बढ़ रहे हैं. खेल को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *