Featured

दरभंगा : दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर अनानास लदा ट्रक पलटा:2 घंटे बैठा रहा घायल ड्राइवर, लोग एक्सीडेंट देखकर जाते रहें।

दरभंगा-मुजफ्फरपुर NH पर अनानास भरी एक ट्रक सड़क किनारे 20 फीट गहरे गढ्ढे में पलट गई। हादसे में ड्राइवर और खलासी बुरी तरह जख्मी हो गए। ड्राइवर करीब 2 घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा।

हालांकि बाद में उसे स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उसका प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

घटनास्थल पर पलटी ट्रक।
घटना सिमरी थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी के पास सुबह 8:30 बजे के करीब हुई है। ड्राइवर की पहचान हरियाणा निवासी 55 वर्षीय भोला कुमार और खलासी की पहचान मुकेश कुमार के तौर पर हुई है।

घटनास्थल पर जमा हुए लोग।
ड्राइवर भोला कुमार करीब 2 घंटे तक घटनास्थल पर ही बैठा रहा। उसने बताया कि सुबह 8:30 बजे वह जैसे ही कुमरपट्टी के पास पहुंचे, तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक उनके आगे आकर ओवरटेक करने लगी। इस पर उन्होंने भी गाड़ी को सड़क के बाएं तरफ किया, जिससे गाड़ी पुलिया से जाकर टकरा गई। ट्रक पर अनानास लोड है। सिलीगुड़ी बाइपास से इसे लेकर अयोध्या के लखनाऊत जाना था।

जख्मी चालक का कहना था कि उसने घटना की जानकारी अपने मालिक को फोन पर दे दिया है। उसकी पसली टूट चुकी है। अब तक इलाज के लिए ले जाने वाला कोई नहीं मिला है। प्रशासन भी मदद के लिए नहीं आ रही है। लोग सिर्फ एक्सीडेंट देखकर चले जा रहे हैं।

सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर अनानास लोड है। वहां स्थानीय चौकीदार को तैनात कर दिया गया है। जख्मी चालक और खलासी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *