Featured

बिहार : PK की अग्नि परीक्षा… बिहार उपचुनाव में जन सुराज की एंट्री, मुकाबला हुआ त्रिकोणीय

उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला जैसे ही प्रशांत किशोर ने किया, वैसे ही बिहार की सियासत गरमा गई. माना जा रहा है कि PK की पार्टी की उम्मीदवारी ने उपचुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है. लेकिन PK की पार्टी को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.

बिहार उपचुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी लड़ेगी चुनावी.

पटनाः बिहार विधानसभा के चार सीटों पर उपचुनाव का ऐलान होने के बाद प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है. पहले जहां ये मुकाबला एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच था. वहीं अब ये मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है. जिन चार सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, उनमें कैमूर के रामगढ़, भोजपुर के तरारी, गया के इमामगंज और बेलागंज विधानसभा सीट शामिल है. जन सुराज पार्टी ने तरारी विधानसभा सीट पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. तरारी विधामसभा से एसके सिंह को उतारा है. एसके सिंह सेना के रिटायर्ड अधिकारी हैं. पार्टी के गठन के बाद जन सुराज का यह पहला चुनाव होगा. अगर पीके की पार्टी एक भी सीट जीतती है तो यह बड़ी उपलब्धि होगी.

बिहार उपचुनाव का मुकाबला हुआ त्रिकोणीय
उपचुनाव में उम्मीदवार उतारने का फैसला जैसे ही प्रशांत किशोर ने किया, वैसे ही बिहार की सियासत गरमा गई. माना जा रहा है कि PK की पार्टी की उम्मीदवारी ने उपचुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है. लेकिन PK की पार्टी को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. तमाम राजनीतिक पार्टियों ने प्रशांत किशोर की पार्टी पर निशाना साधा है और कहा मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच ही है. बता दें कि इन चारों सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा. 28 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 30 अक्टूबर तक नाम वापसी हो सकेगी. 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी.

क्यों खाली हुईं ये चार सीटें?
2020 के विधानसभा चुनाव में राज्य की इन चार सीटों में कैमूर के रामगढ़ सीट से राजद विधायक सुधाकर सिंह, भोजपुर के तरारी सीट से भाकपा माले के सुदामा प्रसाद, गया जिले के इमामगंज से हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी और बेलागंज से सुरेंद्र प्रसाद यादव विधायक थे. लेकिन ये चारों विधायक लोकसभा का चुनाव जीत गए और विधायकी से इस्तीफा दे दिया, जिसके चलते ये चारों सीट खाली हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *