Featured

अरवल : जनता दरबार में आए परिवादियों की समस्याओं का निराकरण शीघ्र करें – निष्पादन

अरवल –जिला पदाधिकारी अरवल के निदेशानुसार अपर समाहर्ता द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 19 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्व रोजगार योजना, किसान सम्मान निधि योजना, भूमि विवाद, मारपीट, शस्त्र, विधवा सहायता राशि, विद्युत विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे।

फरियादियों के आवेदन के शीघ्र निष्पादन हेतु अपर समाहर्ता द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिये गये। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम सोहसा निवासी सविता देवी द्वारा बताया गया कि मैं अत्यत गरीब परिवार से हूँ। मेरा मि‌ट्टी के मकान है जो बरसात के दिनों में कभी भी गिर सकती है तथा मुझे आवास की सख्त जरूरत है। मुझे आवास योजना के तहत आवास दिलवाने की कृपा की जाय। इस संबंध में अपर समाहर्ता द्वारा प्रखण्ठ विकास पदाधिकारी कलेर को नियमानुसार जाँचोपरांत कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम मुरादपुर हुजरा निवासी राकेश कुमार द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त करने के लिए आवेदन करता हूँ पर आवेदन की जिलास्तर पर पेंडिंग कर दिया है। किसान सम्मान योजना के तहत मिलने वाली राशि उपलब्ध करवाने की कृपा की जाए। इस संबंध में अपर समाहर्ता द्वारा जिला कृषि पदाधिकारी अरवल को आवश्यक कारवाई करते हुए प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

अरवल प्रखण्ड स्थित ग्राम अरवल सिपाह निवासी उपेन्द्र कुमार द्वारा बताया गया कि मेरे पूर्वजों के नाम से जमीन है, जिसका रसीद मेरे रिस्तेदार द्वारा राजस्व कर्मचारी के मिलीभगत से गलत तरीके से कटा लिया गया है तथा मेरे हिस्से की भी जमीन कब्जा कर लिया गया है। उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए। इस संबंध में अपर समाहतों द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुत्तार जाँचोपरांत कारवाई करते हुए अबिलम्ब प्रतिवेदन उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *