बिहार : लालू यादव के बेटे समेत बिहार के 9 विधायक-सांसद पर महिला अत्याचार के आरोप,
ADR बिहार के एक सांसद और आठ विधायकों पर महिलाओं के विरुद्ध अत्याचार के आरोप हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में ऐसे 151 सांसद-विधायक हैं। रिपोर्ट में एसिड अटैक, दुष्कर्म, छेड़खानी जैसे गंभीर आरोपों का जिक्र है। बिहार में कांग्रेस को छोड़ शेष दलों के विधायकों पर भी ये आरोप लगे हैं।
ADR (एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स) की नई रिपोर्ट आई इस रिपोर्ट में राजद, माले, जदयू, बीजेपी और हम MP-MLA के नाम इन नेताओं पर महिला अत्याचार के मामले हैं दर्ज आप भी देख लीजिए ADR की ये नई रिपोर्ट ।
पटना: बिहार में एक सांसद और आठ विधायकों पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप हैं। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 755 सांसदों और 3938 विधायकों के हलफनामों का अध्ययन किया। रिपोर्ट में पाया गया कि 151 सांसद और विधायक ऐसे हैं जिन पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप हैं। इनमें सबसे ज्यादा 25 मामले पश्चिम बंगाल से हैं। कोलकाता रेप केस में हालांकि किसी सफेदपोश का नाम नहीं है, लेकिन इसको लेकर सीएम ममता बनर्जी की खूब किरकिरी हो रही है। वहीं बिहार में कांग्रेस को छोड़कर किसी भी दल का कोई भी विधायक पूरी तरह से बेदाग नहीं है। ADR की रिपोर्ट यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामों पर आधारित है। इनमें एसिड अटैक, बलात्कार, छेड़खानी और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। हालाँकि, बिहार के जनप्रतिनिधियों पर महिलाओं के खिलाफ बहुत गंभीर आरोप नहीं हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे निर्दोष हैं। इन मामलों में अंतिम फैसला अदालत को करना है। राजद के सांसद पर गंभीर आरोप, लिस्ट में 4 MLA भी- रिपोर्ट राजद के जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव पर महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोप हैं। सुरेंद्र यादव जहानाबाद से पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं। उनके खिलाफ कुल सात मामले दर्ज हैं, जिनमें से सात गंभीर अपराधों से संबंधित हैं और 22 अन्य धाराओं के तहत। राजद के चार विधायक भी महिलाओं के खिलाफ अपराधों के आरोपों का सामना कर रहे हैं। लालू के बेटे का नाम भी रिपोर्ट में एक अखबार के मुताबिक इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव भी शामिल हैं। हसनपुर से विधायक तेजप्रताप पिछली सरकार में मंत्री थे। उनके खिलाफ कुल पाँच मामले दर्ज हैं, जिनमें से तीन गंभीर अपराधों से संबंधित हैं और नौ अन्य धाराओं के तहत। भाजपा, जदयू, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और भाकपा (माले) के एक-एक विधायक ने भी अपने हलफनामे में महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में आरोपी होने का उल्लेख किया है।
बिहार में पैक्स अध्यक्ष के बेटे को गोली मारी, जदयू नेता पिस्टल-गोली के साथ गिरफ्तार देख लीजिए रिपोर्ट में शामिल नेताओं की लिस्ट ADR की इस रिपोर्ट में विपक्षी राजद और माले के अलावा सत्ताधारी जदयू, बीजेपी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के विधायकों के भी नाम हैं। लेकिन इस लिस्ट में एक चौंकाने वाली बात भी है। नीचे दिए गए टेबल को पहले देख लीजिए। बिहार के इन नेताओं पर महिला प्रताड़ना के आरोप राजद सुरेंद्र यादव, सांसद राजद तेजप्रताप यादव, सतीश कुमार, जितेंद्र कुमार राय जदयू शालिनी मिश्रा बीजेपी संजीव चौरसिया हम अनिल कुमार माले महबूब आलम रिपोर्ट में कांग्रेस बेदाग रिपोर्ट में एक चौंकाने वाला तथ्य भी दिया गया है। ADR की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि बिहार में कांग्रेस को छोड़कर कोई भी ऐसा दल नहीं है, जिसके सभी विधायक महिलाओं के साथ सही हों। कुल मिलाकर कांग्रेस इस काजल की कोठरी में बेदाग हैं। हालांकि ये सिर्फ महिला अत्याचार को लेकर दी गई रिपोर्ट में बताया गया है।
