Featured

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान में ‘भारतीय समाज में नारी: वैदिक काल की गरिमा से आधुनिक सशक्तिकरण तक’ विषय पर व्याख्यान आयोजित

वैदिक काल में नारी गरिमा के उच्चतम शिखर पर थी : डॉ. केएम सरस्वती

​

पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान,ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के द्वारा एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता संस्थान के निदेशक प्रो दमन कुमार झा ने की।’भारतीय समाज में नारी: वैदिक काल की गरिमा से आधुनिक सशक्तिकरण तक’ विषय पर आयोजित व्याख्यान में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

आरम्भ में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान संस्थान की उप- निदेशक डॉ लक्ष्मी कुमारी ने ​मुख्यवक्ता डॉ. केएम सरस्वती का स्वागत किया और उन्हें पौधा भेंट की।

डॉ. केएम सरस्वती, सहायक प्राध्यापिका हैं ए.आई.एच. विभाग एम.एल.एस.एम. कॉलेज दरभंगा में। उन्होंने अपने संबोधन में भारतीय इतिहास के विभिन्न कालखंडों में महिलाओं की स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैसे वैदिक काल में नारी गरिमा के उच्चतम शिखर पर थी परंतु उस समय भी उनकी विद्वता आसान शर्तों पर नहीं थी । इस क्रम में उन्होंने सिकता, घोषा, अवन्तिसुन्दरी, अनुलक्ष्मी, गार्गी जैसी विदुषी स्त्रियों का नामोल्लेख किया और उनके द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत व्याख्या की । आगे उन्होंने कहा कि किस तरह नारी समय के साथ बदलते सामाजिक परिवेश में आज वह आधुनिक सशक्तिकरण की नई परिभाषा लिख रही है। उन्होंने इसके कई उदाहरण प्रस्तुत किए। ​उन्होंने कहा कि भारतीय नारी हमेशा ज्ञान की देवी रही है। आज भी अपने ज्ञान के बदौलत आकाश छू रही है। महिला सशक्तिकरण के लिए आत्मनिर्भरता, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और मानसिक स्वास्थ्य अति आवश्यक है। महिलाओ के शक्ति को ना उस समय नकारा गया और अब संभव है। महिलाओं के बिना कुछ भी संभव नहीं है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्थान के निदेशक प्रो. दमन कुमार झा ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में अकादमिक गतिविधियों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान छात्रों के सर्वांगीण विकास और सामाजिक समझ के लिए आवश्यक है। इससे छात्र छात्रों के बीच इतिहास को समझने की जिज्ञासा बढ़ती है। इसे हाइब्रिड मोड में सफल संचालन हेतु संस्थान के सदस्यों को धन्यवाद दिया। और इसी तरह आगे भी कार्यक्रम संचालन हेतु प्रेरित किया। ​

कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन संस्थान की उप-निदेशिका सह महिला प्रकोष्ठ समन्वयक डॉ. लक्ष्मी कुमारी ने किया। उन्होंने अतिथियों के स्वागत के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक गोपाल कृष्ण झा,गंगा प्रसाद, मिथिलेश कुमार, रणजीत महतो कर्मी शम्भू दास, प्रीति श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अंत में संस्थान की उप – निदेशक डॉ लक्ष्मी कुमारी के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *