Featured

दरभंगा : रोहिणी आचार्य ने पीएम मोदी के दावे की खोली पोल, दरभंगा एम्स पर पूछे सवाल

ऐसे में पूछता है बिहार कि “बकौल माननीय प्रधानमंत्री जी जब दरभंगा में एक एम्स है ही , तो फिर दूसरे के निर्माण के लिए जमीन सौंपे जाने की नौबत क्यूँ आन पड़ी ? क्या तब ( अगस्त, 2023 में ) गलतबयानी की थी माननीय प्रधानमंत्री जी ने ? अगर ‘ हाँ ‘ , तो क्या की गयी गलतबयानी के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी की तरफ से कभी कोई खेद प्रकट किया गया ? ” .. दरभंगा एम्स की ही तरह पूर्णिया में घरेलू उड़ानों के लिए हवाई – अड्डे का निर्माण भी हो ही गया है और यात्रियों की आवाजाही भी जारी है। अब कहीं ऐसा न हो कि वहाँ भी दूसरे हवाई – अड्डे का निर्माण व् उद्घाटन हो जाए !

बता दें कि बिहार के दरभंगा जिले में AIIMS बनने का रास्ता साफ हो चुका है। नीतीश सरकार ने एम्स के लिए करीब 150.13 एकड़ जमीन केंद्र सरकार को सौंप दी है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के विशेष सचिव शशांक शेखर सिन्हा ने दरभंगा एम्स के प्रबंधन को इससे संबंधित कागजात सौंपे हैं। लेकिन अब इसपर राष्ट्रीय जनता दल की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से तीखे सवाल पूछ लिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *