Featured

मधुबनी : मधुबनी में बेखौफ दबंगों का तांडव : घर से बुलाकर वार्ड सदस्य को मारी गोली, घर के बाहर फेंका शव, मची सनसनी

मधुबनी में एकबार फिर बेखौफ दबंगों ने तांडव मचाया है और पुलिस को खुली चुनौती देते हुए घर से बुलाकर वार्ड सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी है। ये घटना मधुबनी के बासोपट्टी थाना क्षेत्र के हत्थापुर पंचायत के गोवला टोला के वार्ड नंबर 1 की है।

बेखौफ दबंगों ने मचाया तांडव

फिलहाल इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृतक की पहचान वीरपुर गोवला टोल गांव निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद यादव उर्फ मल्लिक यादव के रूप में की गई है। वह दो भाई थे, जिसमें वह सबसे बड़े थे। रामप्रसाद ने दो शादियां की थी और उनका दो बेटा और दो बेटी है। उनका एक बेटा बेंगलुरु में काम करता है।

इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि रामप्रसाद उर्फ मल्लिक यादव घर मे सोए हुए थे, तभी कुछ अज्ञात युवक आया और घर से बुलाकर ले गया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी। यही नहीं उसकी डेडबॉडी को घर के बाहर लाकर फेंक दिया।

पुलिस ने मौके से दो खोखा भी बरामद किया है। वहीं, इस पूरे मामले में FIR भी दर्ज हो गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *