Featured

काराकाट : क्या काराकाट की सियासी जंग में दो की लड़ाई में तीसरे को फायदा? जवाब में एमपी राजाराम सिंह ने पवन सिंह को लेकर से दिया बड़ा बयान

काराकाट लोक सभा सीट पर सीपीआईएमएल से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा ने चुनाव जीता है. राजाराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि दो की लड़ाई में तीसरे की फायदे वाली बात बिल्कुल गलत है.

सीपीआईएमएल के नव निर्वाचित सांसद राजाराम सिंह ने पवन सिंह को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि पवन सिंह के साथ मेरी शुभकामना हैं कि वह गायकी और एक्टिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ें, वैसे उनकी मर्जी वह क्या करेंगें।
बता दें कि काराकाट लोक सभा सीट पर सीपीआईएमएल से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी राजाराम सिंह कुशवाहा ने चुनाव जीता है. राजाराम सिंह कुशवाहा ने कहा कि दो की लड़ाई में तीसरे की फायदे वाली बात बिल्कुल गलत है.
उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है वहां की जनता इंडिया गठबंधन को लेकर उत्साहित थी, पिछले सांसद ने कोई काम नहीं किया था. इसलिए वहां की जनता ने इंडिया गठबंधन को चुना है. उन्होंने करीब 1 लाख वोट से पवन सिंह को चुनाव हराया है.
बता दें कि इस चुनाव में पवन सिंह दूसरे नंबर पर और एनडीए उम्मीदवार आरएलएम के उपेंद्र कुशवाहा तीसरे नंबर पर रह गए. वहीं सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दिपांकर भट्टाचार्या ने कहा कि हमें मौका नहीं मिला वरना नतीजे और अच्छे हो सकते थे.
बता दें कि पहले पवन सिंह बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ रहे थे लेकिन उनके मनमुताबिक सीट न मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय लड़ने का निर्णय लिया. वे काराकाट से निर्दलीय खड़े हुए जिसके बाद बीजेपी ने अब एक्शन लेते हुए उन्हे पार्टी से बाहर निकल दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *