Featured

सीतामढी : बिहार में डकैतों का तांडव, 50 लाख का माल लूट घर के मालिक को मारी गोली 

बिहार के सीतामढ़ी जिले में डकैतों ने जम कर तांडव मचाया। इस जिले में डकैत रह रह कर डकैती की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने ताजा कांड के बाद पुलिस और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। इस मामले में तो घर के मुखिया को ही गोली मार दी गई है ।

बिहार के सीतामढ़ी जिले में डकैत तांडव कर रहे है। बाजपट्टी और सुरसंड थाना क्षेत्र में डकैतों की लूटपाट की थी। यह दोनों घटनाएं हाल की है। यह वारदातें अभी लोगों के जेहन में ताजा ही थी कि अब सहियारा थाना क्षेत्र में डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। जिले में डकैतों के हौसले कितने बुलंद है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे ताबड़तोड़ घटनाएं कर रहे है। इतना ही नही, बीती रात की घटना में गृहस्वामी को गोली तक मार दी गई।  डकैती के बाद तफ्तीश करती पुलिस पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर घटना डकैती की ताजा वारदात जिले के सहियारा थाना क्षेत्र के सिंगरहिया गांव की है। जहां पूर्व पंचायत समिति सदस्य के घर डकैतों ने धावा बोला और लूटपाट की। डकैतों ने परिजनों को बंधक बनाकर लूटपाट की। इतना ही नहीं, लूट का विरोध करने पर डकैतों ने पूर्व पंचायत समिति सदस्य अभय रंजन सिंह उर्फ बुलेट सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। गृहस्वामी ने बताया कि लगभग 50 लाख के गहने और 25 हजार नकद की लूटपाट हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना रात के पौने तीन बजे की बताई गई है। 26 मई को दो घरों में डकैती बीते 26 मई को सिंगरहिया गांव में ही दो घरों में डकैती हुई थी, जिसमें लगभग 15 की संख्या आए हथियारबंद नकाबपोश डकैतों ने सिंगरहिया गांव के खुशनगरी टोला वार्ड नं 4 निवासी डॉ राजदेव प्रसाद सिंह और डॉ विश्वनाथ प्रसाद सिंह के घर में डाका डाला था। डॉक्टर दंपति को बंधक बनाकर लाखों रूपये के गहने और नकदी लूट लिए गए थे। मामले का उद्भेदन करने में पुलिस प्रशासन नाकामयाब रही है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि बिमलेश सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि सहियारा पुलिस चौकस नहीं है। वहीं, पूर्व पंचायत समिति बुलेट सिंह ने बताया कि सिंगरहिया गांव में ग्रामीण पुलिस चौकसी नहीं बरतते हैं। वहीं थाना पुलिस की अनियमित गश्ती का भी डकैत फायदा उठा ले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *