Featuredप्रादेशिक

मधुबनी: भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी का सामान जब्त, तस्कर गिरफ्तार।

न्यूज डेस्क: मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के कार्यक्षेत्र भारत-नेपाल सीमा चौकी बिहारी के जिम्मेवारी के इलाके में सशस्त्र सीमा बल के जवानों को सफलता मिली है। इलाके में हो रही तस्करी के क्रम को रोकने के लिए सीमा चौकी बिहारी के जवानों द्वारा ओपी ड्यूटी के दौरान की गई कार्यवाही में भारतीय-नेपाल सीमा स्तम्भ संख्या-294 से लगभग 50 मीटर भारतीय क्षेत्र की तरफ मोटरसाइकिल पर भारत से नेपाल ले जाया जा रहा भारी मात्रा में गैस बर्नर और गैस रेगुलेटरों के साथ एक तस्कर जिसका नाम-संजय महतो,सुपुत्र-सतो महतो, गांव+डाकघर-फुलगामा,जिला धनुषा, प्रोविंस न. -2 (नेपाल) को बरामद कर गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गए सामान, बरामद मोटरसाइकिल एवं गिरफ्तार तस्कर को अग्रिम कार्यवाही हेतु सीमा शुल्क कार्यालय पीपरोन के सुपुर्द कर दिया गया है।

बताते चलें कि भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए सशस्त्र सीमा बल लगातार अभियान चला रही है। आने वाले समय में भी इसी प्रकार अभियान चलाकर सीमा पर होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जाएगा।

इस बाबत गोविंद सिंह भंडारी कमांडेंट, 48वीं वाहिनी,जयनगर ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर होने वाली तस्करी और अन्य अपराधों की रोकथाम के लिये विशेष अभियान के माध्यम से निरन्तर प्रयासरत है, ताकि इस प्रकार की गतिविधियों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित लगाया जा सके साथ ही साथ देश की सुरक्षा और अखंडता को बनाए रखने के लिए जो भी आवश्यक होगा, वह प्रत्येक प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *