Featuredदरभंगा

फातमी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क।

दरभंगा। मधुबनी लोकसभा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मो. अली अशरफ फातमी के पक्ष में कांग्रेस की टीम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधानपार्षद डां. मदन

मोहन झा के नेतृत्व में शनिवार को केवटी, लदारी, नया गांव, जाले, मस्ता, करवा आदि गांवों के मतदाताओं से मिलकर मो. अली अशरफ फातमी को वोट देने की अपील की। साथ ही कांग्रेस के घोषणापत्र की कॉपी

बांटकर केंद्र में इंडिया गठबंधन सरकार बनने पर युवाओं को तीस लाख सरकारी नौकरी सहित अन्य घोषणाओं को शामिल किया गया। इनके साथ जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला प्रवक्ता मो. असलम, केवटी

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष नारायण जी झा, उप महापौर नाजिया हसन, रतिकांत झा, राहुल झा, मो. चांद, लुतफुर रहमान, प्रिंस परवेज आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *