Featuredदरभंगा

जिला पशुपालन पदाधिकारी के निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए चिकित्सक

मनीगाछी। प्रखंड क्षेत्र के नेहरा गांव स्थित पशुपालन चिकित्सालय का निरीक्षण बुधवार को जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. शुभेंदु ने किया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में पदस्थापित प्रभारी पशुपालन चिकित्सा पदाधिकारी अनुपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अन्य दो चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी उपस्थित पाए गए।

निरीक्षण में इस चिकित्सालय की व्यवस्था को देखकर जिला पशुपालन पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अनुपस्थित पाए गए चिकित्सा पदाधिकारी से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। साथ ही साफ-सफाई पर विशेष निर्देश दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *