बदलते समाज में महिलाओं की सहभागिता को प्रेरित करना विषय पर गृह विज्ञान विभाग में आयोजित हुआ कविता पाठ।
दरभंगा: शनिवार को विश्वविद्यालय गृह विज्ञान विभाग में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम सप्ताह के तीसरे दिन विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हंसदा की अध्यक्षता में कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी थीम “बदलते समाज में महिलाओं की सहभागिता को प्रेरित करना” था।
प्रतियोगिता की जज संगीत एवं नाट्य विभाग की प्रो. पुष्पम नारायण एवं लावण्या कृति सिंह ‘काव्या’ थीं। जजों ने महिलाओं के विकास के लिए शिक्षा को महत्वपूर्ण बताया।
साथ ही उन्होंने आज के संदर्भ में महिलाओं की समस्याओं एवं उसके निवारण पर चर्चा किया एवं बदलते परिवेश में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कारगर उपाय बताए। प्रतियोगिता में प्रथम मेनका राज, द्वितीय माही काइनात एवं तृतीय कुसुम कुमारी रही।
