Featuredदरभंगा

शौच के लिए निकले युवक का अपहरण, गांव के ही चार लोगों पर आरोप।

दरभंगा जिला के बिरौल थाना क्षेत्र के नोएडा गांव में मंगलवार की शाम शौच के लिए निकला 11वीं का छात्र व नरेगा गांव

निवासी जयकिशन यादव का 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार यादव का अपहरण किया गया है। छात्र के पिता ने बिरौल थाना में बुधवार को उसकी बरामदगी को लेकर आवेदन दिया है।

पीड़ित पिता ने गांव के ही चार लोगों पर शनिवार की शाम गांव में भोज के दौरान पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर उसे उठा लेने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

आवेदन में कहा गया है कि धमकी देने वाले शख्स ने ही अपने सहयोगी के साथ बाइक पर जबरन पुत्र को बैठा लिया। अंकित गांव में ही रह कर आर्मी की पढ़ाई कर रहा है।

अंकित की मां अनीता देवी और बहन मनीषा देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अपहृत लड़का तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई है।

अंकित की मां ने कहा कि उसे पूरे रिश्तेदार और आस-पास के गांव में काफी खोजबीन की, लेकिन वो कहीं भी नहीं मिला।

पीड़ित मां ने पुत्र की हत्या कर शव फेंक देने की आशंका जताई है। अपर अध्यक्ष आरती कुमारी ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *