Wednesday, September 9, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

प्रो. नौशाद आलम 6 जनवरी को संभालेंगे भौतिकी विभागाध्यक्ष का कमान।

दरभंगा: गणेश दत्त महाविद्यालय, बेगूसराय के भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. नौशाद आलम बने विश्वविद्यालय भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष। जिसकी अधिसूचना आज विश्वविद्यालय ने जारी कर दी है।

इस बाबत हमारे संवाददाता ने दूरभाष पर प्रो. आलम से संपर्क कर उन्हें विभागाध्यक्ष बनने की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके प्रभार ग्रहण करने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि 6 जनवरी 2023 को दोपहर बाद विभागाध्यक्ष के पद पर कुलसचिव कार्याकल में योगदान करेंगे और 7 जनवरी को रविवार है। इसीलिए 8 जनवरी से भौतिकी विभाग में उपलब्ध रहेंगे। उनके भौतिकी विभागाध्यक्ष बनने पर महारानी कल्याणी महाविद्यालय, लहेरियासराय के प्रधानाचार्य प्रो. मो. रहमतुल्लाह सहित दर्जनों शिक्षकों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *