Featuredदरभंगा

बालू सीमेंट व्यवसायी से 36 हजार रुपए की ठगी, थाना में दिया आवेदन।

पतोर ओपी के उघरा गांव निवासी एवं बालू सीमेंट व्यवसायी शंकर झा से साइबर अपराधियों ने 50 पैकेट सीमेंट भेजने के नाम पर करीब 36 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस संबंध में उन्होंने साइबर थाने में मामले दर्ज किए हैं। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह मोबाइल नंबर 8535028763 से कॉल आया कि खैरा गांव में मेरे द्वारा एक स्कूल का निर्माण किया जा रहा है।

50 पैकेट सीमेंट की आवश्यकता है। आप वहां भिजवा दीजिए हम आपको ऑनलाइन भुगतान कर देते हैं। लालच में आकर उन्होंने 50 पैकेट सीमेंट ट्रैक्टर से भिजवा दिया। इसके बाद इस मोबाइल नंबर से पुनः फोन आया कि इसी नंबर से हम एक स्कैनर भेज रहे हैं उसे पर आप एक से दो रुपए भेज दीजिए। जिसके बाद में सारी रुपए हम आपको ऑनलाइन ही भुगतान कर देते हैं।

दुकानदार ने उसके स्कैनर पर दो रुपए भेजे ही कि उनके खाते से 36 हजार रुपए की निकासी कर ली गई। दुकानदार ने जब उस मोबाइल नंबर पर सम्पर्क करने की कोशिश की लेकिन बात नहीं हो सकी। मामले में छानबीन करने दुकानदार खैरा स्कूल पहुंचे तो पता चला कि वे साइबर अपराधियों की ठगी के शिकार हो गए। वहां रखी 50 बोरी सीमेंट वे वापस दुकान ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *