Featuredदरभंगा

खराब मौसम के कारण दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रही रद्द।

दरभंगा: खराब मौसम के कारण मंगलवार को दरभंगा एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रद्द रहीं। एयरपोर्ट पर घना कोहरा और लो विजिबिलिटी के कारण उड़ानों को रद्द कर दिया गया। इससे दूर-दूर से पहुंचे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री नाराज दिखे। दरभंगा एयरपोर्ट के टर्मिनल मैनेजर शिवेंद्र पांडेय ने कहा कि खराब मौसम के कारण सभी फ्लाइटें रद्द रहीं।

खराब मौसम के कारण दिल्ली के लिए सुबह और दोपहर में रवाना होने वाले विमानों को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से दरभंगा की दोनों फ्लाइट रद्द रही। कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और बेंगलुरु की फ्लाइट रद्द किए जाने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। इन शहरों से भी दरभंगा के लिए सभी फ्लाइट रद्द रही। कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री दिल्ली जाने के लिए सुबह-सुबह एयरपोर्ट पहुंच गए थे। फ्लाइट रद्द रहने की सूचना से उनमें हड़कंप मच गया। फ्लाइट रद्द रहने की सूचना वेबसाइट पर दी गई थी। हालांकि, इससे पूर्व ही काफी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पर पहुंच चुके थे।

बता दें कि दरभंगा से व्यावसायिक उड़ान शुरू होने के तीन वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐन मौके पर विमानों के रद्द होने से यात्री ठगे-ठगे महसूस करते हैं। मौसम के रुख की वजह से फ्लाइट को रद्द किए जाने की आशंका को देखते हुए काफी संख्या में यात्री पटना एयरपोर्ट का रुख करने लगे हैं। तीन साल बीतने के बाद भी यहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी गयी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *