Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featuredदरभंगा

महर्षि गौतम आश्रम के वेबसाइट का हुआ लोकार्पण।

जाले प्रखण्ड क्षेत्र के ब्रह्मपुर पश्चिमी पंचायत स्थित पौराणिक महत्व के महर्षि गौतम आश्रम (गौतम कुंड) की पहली जनवरी पर आधिकारिक वेबसाइट जारी की गई। महर्षि गौतम आश्रम न्यास समिति के संरक्षक सह अध्यक्ष डॉ. विजय भारद्वाज और आश्रम के आचार्य आचार्य रविशंकर शास्त्री ने न्याय समिति के सचिव गोपी कृष्ण, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता विजय कुमार राकेश आदि गणमान्य लोगों की देखरेख में जारी की।

महर्षि गौतम आश्रम का आधिकारिक वेबसाइट जारी होने से वहां मौजूद आश्रमवासियों एवं साधु-संतों में खुशी की लहर दौड़ गई. इस अवसर पर न्याय समिति के अध्यक्ष डॉ. भारद्वाज ने बताया कि आश्रम का आधिकारिक वेबसाइट जारी कर दिए जाने के बाद अब देश और दुनिया के तमाम लोग www.gautamkund.in पर जाकर महर्षि गौतम आश्रम से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वेबसाइट पर महर्षि गौतम आश्रम से संबंधित धार्मिक एवं पौराणिक चीजों की जानकारी, डोनर सूची आदि प्राप्त करने का भी अवसर प्रदान होगा।

डॉ. भारद्वाज ने बताया इस वेबसाइट के माध्यम से हम सभी महर्षि गौतम कुंड आश्रम की सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करके आध्यात्मिक एवं धार्मिक अनुभवों का सुअवसर मिलेगा। उन्होंने अनुरोध किया है कि आप सभी आश्रम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और इसे अवलोकन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *