Featured

महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा प्रखंड के +2 बालिका उच्च विद्यालय रामपुरा में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महिला एवं बाल विकास निगम, दरभंगा के तत्वाधान में जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन (DHEW), दरभंगा द्वारा सिंहवाड़ा प्रखंड के +2 बालिका उच्च विद्यालय रामपुरा में बाल विवाह मुक्त भारत जागरूकता कार्यक्रम सह विशेष सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य, छात्राओं को बाल विवाह, लैंगिक हिंसा, दहेज़ प्रथा आदि जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूक करना तथा सरकारी सहायता सेवाओं की जानकारी देना।
कार्यक्रम के दौरान DHEW की टीम जिला परियोजना प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, जिला मिशन समन्वयक ऋषि कुमार, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ वीरेन्द्र कुमार DHEW, दरभंगा द्वारा समाज के अंतिम वर्ग तक ये बात पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है कि बाल विवाह कानूनन अपराध है,जिससे बालिकाओं के स्वास्थ्य,शिक्षा एवं भविष्य पर गंभीर प्रभाव पड़ता है।
साथ ही विवाह की वैधानिक आयु एवं बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण,कौशल विकास, साइबर सुरक्षा आदि के बारे में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी।
संकट की स्थिति में कानूनी सहायता, परामर्श सेवा, अस्थायी आश्रय, मेडिकल सहायता एवं पुलिस सहयोग जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं महिला हेल्पलाइन 181 इमरजेंसी हेल्पलाइन नम्बर 112 के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा को प्राथमिकता देने,आत्मविश्वास के साथ अपने अधिकारों के लिए खड़े होने एवं किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सभी शिक्षिका एवं शिक्षक,छात्रा कि मौजूदगी में उपस्थित सभी महिलाओं और पुरुषो द्वारा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए शपथ दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *