Featuredप्रादेशिक

बेखौफ अपराधियों ने हत्या की नीयत से एक यूवक को बुलाया घर, फिर धारदार हथियार से किया हमला, इस प्रकार भागा युवक।

बड़ी खबर बिहार के लखीसराय से आ रही है. जहां आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है. शहर में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला टाऊन थाना क्षेत्र का है जहां बेखौफ अपराधियों ने हत्या की नीयत से एक यूवक को घर से बुलाकर धारदार हथियार से बूरी तरह से जख्मी कर दिया.

घटना के बाद युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए लेकर बेगूसराय पहुंचे. जहां उसका इलाज जारी है.

बताया जाता है कि नगर टाउन क्षेत्र निवासी प्रदीप कुमार को बीती देर रात अपराधियों ने घर से बुलाकर लाया और नगर थाना क्षेत्र के शहर स्थित चंपा घाट ले गए. जहां प्रदीप को अपराधियों ने चेहरे पर धारदार हथियार से प्रहार कर जख्मी कर दिया.

अपराधी चार की संख्या में बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि जख्मी प्रदीप अपनी जान बचाने के लिए कई दरवाजों को खटखटाता रहा और जख्मी हालत में तड़पता हुआ अपने घर पहुंचा. घटनास्थल पर कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद किया है. एएसपी रौशन कुमार पूरे मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *