Featuredप्रादेशिक

गौना कराकर घर लौट रहे सीआईएसएफ जवान को चौकीदार ने मारी गोली, हालत गंभीर।

भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला में अपराधी तो अपराधी यहां क्राइम को अंजाम देने को लेकर थाने के चौकीदारों का मनोबल भी चरम पर है. गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाइं गांव में चौकीदार ने सीआईएसएफ जवान को गोली मार दी.

बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ जवान बालकृष्ण कुमार अपनी पत्नी का गौना कराकर घर आ रहे थे इस दौरान गोपालपुर थाना के चौकीदार सन्तोष से किसी बात को लेकर विवाद हुआ इस दौरान चौकीदार ने जवान पर गोली चला दी. गोली जवान ने जबड़े और कान के पर्दे में लगी.

जवान के कान का पर्दा फट गया. आनन फानन में उसे जेएलएनएमसीएच ले जाया गया. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए यहां से बाद में उसे निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया. अभी भी जवान की स्थिति गम्भीर बनी हुई है.

वहीं घटना के बाद गोपालपुर थाना के पक्ष में बरारी थाना के दलाल टिंकू निजी अस्पताल पहुंकर सीआईएसएफ जवान के परिजनों से बयान बदलने की बात कही, साथ ही परिजनों और महिला से दलाल पिंटू ने हाथापाई भी की है.

मामले में नवगछिया एसपी ने कहा कि मामले की जानकारी मीडिया से ही मिली है परिजनों से बात हुई है लेकिन, लिखित आवेदन नहीं दिया गया है न केस दर्ज कराया गया है. केस दर्ज होने के बाद कार्रवाई करेंगे. आपको यह भी हम बता दें कि जिस पिंटू दलाल ने परिजनों से हाथापाई की उसका बरारी थाना इलाके में दबदबा है. कई मामलों में वह विवादित रहा है बावजूद उसपर भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *