Featuredप्रादेशिक

देवर से शादी करने के लिए आपस में भिड़ी दो दियादनी, जमकर मारपीट।

पटना के हिलसा अधिवक्ता संघ कैंपस में उस वक्त अचानक हंगामा मच गया, जब दो गोतनी एक पुरुष से ही शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई. शादी करने को लेकर दोनो के बीच लात घुसा चलना शुरू हो गया. मौके पर मौजूद कुछ लोग के सहयोग से इस मामले को शांत करने का प्रयास किया गया.

जिसके बाद हिलसा अधिवक्ता संघ के पास स्थित शिव मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के अनुसार मंजिले भाई के पत्नी हेमंती देवी को छोटे भाई हिरेन्द पासवान के साथ कर दी गई.

बता दें कि हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव का यह मामला है, मलामा गांव निवासी महेंद्र पासवान के पुत्र हिरेन्द पासवान है. तीन माह पूर्व महेंद्र पासवान के मझले पुत्र मैनेजर पासवान की बीमारी के कारण मौत हो गई. जिसके बाद मैनेजर पासवान की पत्नी हेमंती देवी विधवा के रूप में अब रहने लगे.

हेमंती देवी के मायके वालों के सहयोग से महेंद्र पासवान के छोटे बेटे हिरेंद्र पासवान से शादी के लिए हिलसा के अधिवक्ता संघ कैंपस में पहुंचे थे लेकिन बड़े बेटे के पत्नी मालो देवी भी छोटे देवर से शादी करना चाहती थी. इसी बात को लेकर दोनों गोतनी एक ही पुरुष से शादी करने को लेकर आपस में भिड़ गई और देखते ही देखते भीड़ लग गई.

हीरेन्द्र पासवान का बड़ा भाई महेंद्र पासवान नशा करता है और वो घर की जिम्मेदारी नहीं उठा रहा था. इसी वजह से छोटा भाई ही बड़ी भाभी को घर खर्च देता है. लेकिन जब युवक की बड़ी भाभी को ये पता चला कि हिरेन्द्र की शादी होने वाली है तो उसने कोर्ट पहुंच इसका विरोध करना शुरू कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *