अपर पुलिस महानिदेशक कमजोर वर्ग प्रभाग अपराध अनुसंधान विभाग बिहार पटना द्वारा बिहार पुलिस अधिनियम 2007 की धारा 8 (5) एवं National commition for Protection of child right (NCPCR) द्वारा निर्गत दिशा-निर्देश के आलोक में बच्चों को सुरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जिले के प्रत्येक थाना में Child Help Desk /Child Corner की स्थापना करने का निर्देश दिया गया है।

आज जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री जगुनाथ रड्डी जला द्वारा द्वारा फीता काट कर महिला थाना में Child Help Desk/Child Corner का विधिवत्त उद्घाटन किया गया।

उक्त निर्देश के आलोक में दरभंगा जिलाअंर्तगत सभी 40 थानों में Child Help Desk /Child Corner की स्थापना करते हुए सभी थानों में बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) एवं महिला पुलिस कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

Child Help Desk /Child Corner की स्थापना का उद्देश्य :-
जरूरतमंद बच्चों को उचित सेवाओं और संस्थानों से जोड़ना।
संकट में फसे बच्चों को तुरंत सहायता देना।
बाल शोषण बाल श्रम और बाल विवाह जैसी समस्याओं से बच्चों की रक्षा करना।
बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना।
Child Help Desk/Child Corner में सहायता हेतु आने वाली बालिकाओं से संवाद स्थापित एवं थानों में पदस्थापित बाल कल्याण पुलिस पदाधिकारी (CWPO) एवं महिला पुलिस कर्मी द्वारा उनकी समस्याओं का निराकरण।
Child Help Desk /Child Corner में प्राप्त होने वाली शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई।

बच्चों के अभिभावकों / परिजनों का कॉल आने पर तत्क्षण सहायता हेतु समुचित कार्रवाई।

अपर पुलिस महानिदेशक, कमजोर वर्ग प्रभाग, अपराध अनुसंधान विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में आज दरभंगा जिला के सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner का प्रारंभ किया गया।
