दरभंगा में कांनंप्लेक्स सिनेमा के लुजूरीन्स का भव्य शुभारंभ

दरभंगा के मनोरंजन जगत में रविवार को एक नया अध्याय जुड़ गया, जब कांनंप्लेक्स सिनेमा के नए लक्ज़यंस फॉर्मेट सिनेमा का भव्य शुभारंभ हुआ। अत्याधुनिक तकनीक, प्रीमियम सीटिंग, आकर्षक इंटीरियर और बेहतर हॉस्पिटैलिटी से सुसज्जित कांनंप्लेक्स दरभंगा शहरवासियों को सिनेमा देखने का एक नया और प्रीमियम अनुभव उपलब्ध कराएगा।

उद्घाटन समारोह में भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं डॉ. मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री डॉ. राजू कुमार सिंह, विधान पार्षद एवं पूर्व मंत्री हरि सहनी तथा विधायक डॉ. मुरारी मोहन झा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में शहर के प्रसिद्ध डॉक्टर,शिक्षा प्रेमी,स्थानीय नागरिक, सिनेमा प्रेमी, व्यवसाय जगत से जुड़े लोग एवं आमंत्रित अतिथि मौजूद रहे। उद्घाटन करते मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी जी ने कहा कि अब बिहार बदल रही है पटना महानगर के बाद मिथिलांचल में दरभंगा भी एक नए आयाम की ओर बढ़ चुका है जिससे मिथिलांचल वासी को हर प्रकार की सुविधा महानगर जैसी प्राप्त होगी इसी के करीब में आज एक नया प्रतिष्ठा का शुभारंभ हुआ!

इस अवसर पर आलोक कुमार सिंह, मृणाल सिंह और विशाल सिंह ने भी समारोह को संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि दरभंगा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहर में कांनंप्लेक्स जैसे प्रीमियम सिनेमा का आगमन शहर के बदलते मनोरंजन परिदृश्य को दर्शाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह परिसर दरभंगा एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए मनोरंजन का नया प्रमुख केंद्र बनेगा।

कंपनी की ओर से अमित कुमार जातव ने कांनंप्लेक्स दरभंगा के शुभारंभ पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दरभंगा में लक्ज़यंस फॉर्मेट की शुरुआत कंपनी की विस्तार यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। कांनंप्लेक्स का उद्देश्य दर्शकों को केवल फिल्म देखने का अवसर देना नहीं, बल्कि तकनीक, आराम, डिजाइन, खान-पान और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा संपूर्ण प्रीमियम अनुभव उपलब्ध कराना है।
कांनंप्लेक्स दरभंगा में तीन स्क्रीन और कुल 302 सीटों की क्षमता है। यहां दर्शकों के लिए प्रीमियम रेक्लीनर्स , मिलर्स और सोफा लौंगर्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा अत्याधुनिक प्रोजेक्शन सिस्टम, इमर्सिव ऑडियो, आधुनिक इंटीरियर और चुनिंदा फ़ूड & बेवरेज सुविधाएं भी परिसर में शामिल की गई हैं।कांनंप्लेक्स का यह लक्ज़यंस फॉर्मेट विशेष रूप से उन दर्शकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो फिल्म के साथ आराम और प्रीमियम अनुभव को भी महत्व देते हैं। परिवार के साथ फिल्म देखने से लेकर दोस्तों के साथ आउटिंग और विशेष अवसरों तक, कांनंप्लेक्स दरभंगा को एक संपूर्ण मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर मृत्युंजय कुमार सिंह बबलू ने किया

कांनंप्लेक्स सिनेमा के इस नए परिसर के शुभारंभ के साथ दरभंगा में प्रीमियम सिनेमा मनोरंजन की एक नई शुरुआत हुई है। कंपनी को उम्मीद है कि कांनंप्लेक्स दरभंगा आने वाले समय में शहरवासियों के मनोरंजन और यादगार पलों का महत्वपूर्ण हिस्सा बनेगा। इस अवसर पर दरभंगा के प्रसिद्ध डॉक्टर एवं व्यवसाय उपस्थित रहे
