Featured

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मां श्यामा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मां श्यामा मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अलावा वहां कर्मियों एवं उपस्थित लोगों के बीच वृक्ष का भी वितरण किया गया।

मां श्यामा मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो एस एम झा एवं प्रभारी सह सचिव मधुबाला सिन्हा ने कर्मियों एवं उपस्थित श्यामा भक्तों के बीच वृक्ष का भी वितरण किया। परिसर में इस अवसर पर आंवला और बेल का वृक्ष भी लगाया गया।

मालूम रहे कि इस संदर्भ में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद ने इस अवसर पर राज्य के सभी मंदिरों में यथासंभव पौधारोपण एवं पौधा वितरण हेतु निर्देश दिया गया था

इसी तहत उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्षद के निर्देश अंतर्गत श्रावण में मंदिर परिसर में सजावट, रोशनी एवं श्रद्धालुओं हेतु विशेष व्यवस्था के निर्देश के तहत न्यास के सचिव सह जिलाधिकारी कौशल कुमार ने यथासंभव व्यवस्था करने हेतु कहा तथा श्रावण के सभी सोमवार को विधि व्यवस्था हेतु पुलिस बल हेतु भी एस एस पी दरभंगा से समन्वय बना व्यवस्था हेतु निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *