Featured

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता संघ के सदस्यों आदि के साथ वृक्षारोपण किया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा ने न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता संघ के सदस्यों आदि के साथ वृक्षारोपण किया।

उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना हमारे समाज के लिए आवश्यक है,इसके बहुत फायदे भी हैं। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का अनुरोध किया।
प्रधान जिला जज ने कहा कि रपर्यावरण संरक्षण के लिए हर व्यक्ति को सकारात्मक पहल करना होगा। पेड़ पौधों को लगाने एवं उसे संरक्षित करने के साथ साथ जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण जैसे समस्याओं के प्रति भी हमें गंभीर होकर स्वच्छता का प्रयास करना होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने कहा कि पर्यावरण के बिना मानव जीवन संभव नहीं है। बढ़ती आबादी के कारण वन की कटाई हो रही है,जिस कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है।
पर्यावरण को संरक्षित करने का सरल और प्रभावी तरीका वृक्षारोपण है,यह हमें प्राणवायु भी देता।
आज हमलोग पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें। वृक्षारोपण में फैमिली जज श्री प्रमोद कुमार पंकज, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम श्री नीरज कुमार, एडीजे श्री संतोष कुमार पाण्डेय, श्री भूपेंद्र सिंह, श्री नवीन कुमार ठाकुर, श्रीमती सुलेखा झा, श्री राजन कुमार मिश्रा, श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, श्री आनंद कुमार सिंह, श्री उपेन्द्र कुमार, श्री आदि देव, सीजेएम श्री जुनैद आलम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री चंद्रधर मल्लिक, सचिव श्री कृष्ण कुमार मिश्र सहित सभी न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, लीगल ऐड डिफेंस सदस्य, पारा विधिक स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *