Wednesday, June 10, 2026
Homeमिथिला लोक उत्सव का अभूतपूर्व शुभारंभ

मिथिला लोक उत्सव का अभूतपूर्व शुभारंभ

- Advertisement -

मिथिला लोक उत्सव 2025-26 के अंतर्गत हराही तालाब में नौकायन प्रतियोगिता
मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिथिला लोक उत्सव 2025-26 के अवसर पर दरभंगा के बृहद तालाब हराही में नौकायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन कौशल कुमार जिला पदाधिकारी, दरभंगा द्वारा फीता काटकर किया गया।

- Advertisement -

इस अवसर पर राकेश कुमार गुप्ता, नगर आयुक्त, सलीम अख्तर, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन),अनुपम कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, पवन कुमार, नजारत उप समाहर्ता, वृष भानु चंद्रा, प्रभारी पदाधिकारी (सामान्य शाखा) तथा परिमल, जिला खेल पदाधिकारी सहित अनेक पदाधिकारी एवं विकास कुमार वार्ड पार्षद एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

- Advertisement -

जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि दरभंगा तालाबों का शहर है और यहाँ की जल संस्कृति का एतिहासिक महत्व रखती है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल पारंपरिक खेलों को प्रोत्साहित करती हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और सामुदायिक सहभागिता को भी बढ़ावा देती हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे भी इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उत्साह वर्धन किया।

- Advertisement -

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों द्वारा कुल 640 मीटर की दूरी तय की गई, जिसमें 320 मीटर आगे जाकर पुनः 320 मीटर वापस आना शामिल था। प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे तथा प्रतिभागियों एवं दर्शकों में विशेष उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम का मंच संचालन श्री नवीन सिन्हा द्वारा प्रभावी एवं सुव्यवस्थित रूप से किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में प्रशासनिक अधिकारियों, खेल विभाग, मत्स्य विभाग एवं स्थानीय नागरिकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
यह आयोजन मिथिला लोक उत्सव 2025-26 की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण आकर्षण रहा,जिसने पारंपरिक खेलों और स्थानीय सांस्कृतिक धरोहर को नई ऊर्जा प्रदान की l

- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular