Featured

डीएम ने सभी बीडीओ को सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी को 31 मार्च तक हर हाल में ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण कार पूर्ण करने का दिए शख्त निर्देश

जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी विकासमित्र एवं पंचायत सचिव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला में कुल पेंशन धारी की संख्या 4 लाख 85 हजार से अधिक है। इसमें 11,459 बहादुरपुर , दरभंगा सदर 16,635, जाले 11956, सिंघवारा में 11742 बायोमेट्रिक जीवंत प्रमाण पत्र नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने इसे गंभीरता से लिया है और शख्त निर्देश दिया है कि 31 मार्च 2026तक सभी का जीवंत प्रमाण पत्र उपलब्ध करना सुनिश्चित करें। इस कार्य को मिशन मोड में करने का निर्देश दिया गया।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लंबित जीवन प्रमाणीकरण (लाइफ सर्टिफिकेट), निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लॉग बुक, टीडीएस/जीएसटी सोलरलाइट /, सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के भुगतान एवं अन्य विकासात्मक कार्यों की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिले के सभी पेंशनधारी 31 मार्च 2026 तक अपना ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करा लें। अन्यथा 31 मार्च के बाद पेंशन रुक जाएगा। उन्होंने कहा कि निर्धारित तिथि तक प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले पेंशनधारियों की पेंशन बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि काॅमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं विकास मित्र के माध्यम से शत-प्रतिशत पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण सुनिश्चित कराएं।
साथ ही पंचायत स्तर पर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर डोर-टू-डोर भौतिक सत्यापन एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

जिलाधिकारी ने मृत पेंशनधारियों को पोर्टल पर ‘डेथ मार्क’ करने तथा इस संबंध में व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त वाहनों के लॉग बुक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि संबंधित लॉग बुक शीघ्र जमा कराना सुनिश्चित करें।

इसके अतिरिक्त, टीडीएस कटौती की राशि समय पर जमा नहीं करने एवं विवरणी दाखिल नहीं करने पर संबंधित पदाधिकारियों के विरुद्ध व्यक्तिगत दायित्व निर्धारित करने की चेतावनी दी गई। उन्होंने सभी प्रखंडों को निर्देश दिया कि टीडीएस की राशि शीघ्र जमा करते हुए उसकी विवरणी समय पर प्रस्तुत करें।

सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के अंतर्गत लंबित भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर कार्य पूर्ण करने वाले संवेदकों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों को निर्धारितप्रखंडों में नियमित मॉनिटरिंग एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया।

बैठक में दिव्यांगजन कल्याण से संबंधित मोटर चालित ट्राईसाइकिल योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि 190 आवेदन लंबित हैं। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आवेदनों की शीघ्र जांच कर योग्य लाभुकों का सुची उपलब्ध कराएं।
जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को प्रतिदिन अनुश्रवण करने तथा प्रखंड स्तर पर निरीक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री स्वप्निल, उपनिदेशक जनसंपर्क श्री सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुरेश कुमार, सहायक निदेशक दिव्यांग जन कोषांग श्री आशीष अमन, प्रणव राज सहायक निदेशक आपदा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *