23 मार्च को 8,785 से अधिक गैस सिलेंडर वितरित
24 मार्च को 17,387 गैस सिलेंडर वितरण होने की है संभावन
आज प्रेस क्लब, दरभंगा में उप निदेशक, जन सम्पर्क सत्येन्द्र प्रसाद एवं जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से एल.पी.जी गैस वितरण को लेकर प्रेस वार्ता किया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने संवाददाता को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के सभी गैस एजेंसियों के कार्यों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए वरीय पदाधिकारियों के द्वारा 17 गोदामों एवं होटलों पर औचक निरीक्षण किया गया।
उल्लेखनीय है कि दरभंगा जिलान्तर्गत संचालित एल.पी.जी. गैस एजेसियों द्वारा 23 मार्च को 8,785 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया है, जबकि 7,643 सिलेंडर एजेसिंयों के गोदामों में शेष हैं।
दरभंगा जिला में 24 मार्च 2026 को 9,744 एल.पी.जी. गैस सिलेंडर आने की संभावना है। साथ ही 17,387 गैस सिलेंडर 24 मार्च को वितरण के लिए उपलब्ध रहेगा।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है। नागरिक अपने घरों में गैस को अनावश्यक जमा नहीं करें। जिला में सभी एजेंसियों के द्वारा घरेलू गैस का डोर-टू-डोर वितरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी, दरभंगा के आदेश के आलोक में गैस वितरण व्यवस्था की सतत एवं गहन निगरानी की जा रही है।
आमजनों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और किसी भी प्रकार की गलत सूचना से बचें।
इस अवसर पर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सम्मानित प्रतिनिधि उपस्थित है।
सजग और सतर्क रहें




