Featured

जनता दरबार में आयुक्त महोदय ने जन समस्याओं को सुना

आयुक्त, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा श्री हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में आज प्रमंडलीय सभागार में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनता दरबार का आयोजन किया गया।

जनता दरबार के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित प्राप्त परिवादों की क्रमवार सुनवाई की गई।
इस अवसर पर आयुक्त ने समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं पारदर्शी निस्तारण पर विशेष बल दिया।
आज आयोजित जनता दरबार में समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग (मिड डे मील) प्रशासन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 20 से अधिक परिवाद प्राप्त हुए।
इनमें भूमि विवाद,मिड डे मील से संबंधित शिकायतें तथा अतिक्रमण हटाने से जुड़े मामले प्रमुख रूप से शामिल। परिवादी स्वयं उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से आयुक्त को अवगत कराया।
जनता दरबार के दौरान कई मामलों का विभागीय स्तर पर मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निवारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
आयुक्त ने दरभंगा प्रमंडल के सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त सभी परिवादों पर प्राथमिकता के आधार पर ससमय कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि सभी मामलों से संबंधित अनुपालन प्रतिवेदन अधिकतम सात दिनों के भीतर जन शिकायत कोषांग, दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर आयुक्त महोदय ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जनता दरबार के दौरान आयुक्त महोदय द्वारा सभी आवेदकों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक एवं गंभीरता से सुना गया तथा प्रत्येक मामले में निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
उल्लेखनीय है कि प्रशासन द्वारा नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा जनता दरबार आम नागरिकों एवं प्रशासन के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम सिद्ध हो रहा है, जिससे जन समस्याओं के पारदर्शी, प्रभावी एवं त्वरित समाधान को सुनिश्चित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *