Featuredदरभंगाप्रादेशिक

दस जून से खोले जाएंगे आमलोगों के लिए तारामंडल, डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

दरभंगा। पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में बने बिहार के दूसरे तारामंडल का अमलोग 10 जून से लुत्फ उठाएंगे।इसके लिए टिकट की बुकिंग ऑन लाइन होगी।तारामंडल में लोगो को खगोलीय घटनाओं की जानकारी 2डी एवं 3डी फिल्म के माध्यम से दिखाया जायेगा।एक साथ 150 लोगो के बैठने की क्षमता वाले इस तारामंडल में लोगो को दिखाने व मिलने वाली सुविधाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसकी समीक्षा बैठक मंगलवार को समाहरणालय में डीएम राजीव रौशन की अधक्षता में हुई।बैठक में विधि व्यवस्था,गाड़ियों के पार्किंग सहित कई बिंदुओं पर चर्चा हुई।डीएम ने कहा कि मंगलवार शाम तक टिकट बुकिंग का लिंक आ जायेगा। जिसके माध्यम से लोग टिकट बुक कर पाएंगे।बैठक में एसएसपी अवकाश कुमार, सिटी एसपी सागर कुमार, सदर एसडीओ चंद्रीमा अत्रि,एसडीपीओ अमित कुमार,दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य के अलावा संबंधित कई पदाधिकारी मौजूद थे।

बतादें कि 12 जनवरी को सीएम नीतीश कुमार ने तारामंडल का उद्घाटन किया था।लोगो को उम्मीद थी कि अगले दिन से आम लोगों के लिए तारामंडल खोल दिया जाएगा।लेकिन कुछ टेक्निकल समस्या के कारण सिर्फ ट्रायल के रुप में इसका संचालन चल रहा था। जिसमे सिर्फ छात्रों को प्रवेश दिया जा रहा था। टेक्निकल समस्या का निदान होने के बाद अब इसे आम लोगो के लिए इसे खोलने की तैयारी चल रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *