Featured

रांटी चौक-चकदह बायपास पर ट्रकों की अवैध पार्किंग से बढ़ी परेशानी।

रांटी चौक से चकदह बाईपास तक का मार्ग इन दिनों भारी जाम की समस्या से जूझ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस जाम की मुख्य वजह सड़क किनारे बड़ी वाणिज्यिक गाड़ियों विशेषकर ट्रकों की अवैध पार्किंग है।

 

दुकानदार सामान की अनलोडिंग के लिए ट्रकों को सीधे सड़क के किनारे खड़ा कर देते हैं जिससे मार्ग संकरा हो जाता है और वाहन चालकों को आगे बढ़ने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रतिदिन सुबह के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, कॉलेज के छात्र-छात्राएं और आम राहगीर कई-घंटे तक जाम में फंसे रहते हैं। इससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित विभागों द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं होने से हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है। राहगीर राकेश यादव और मनोज कुमार ने बताया कि कई बार ट्रकों की वजह से सड़क पर जगह ही नहीं बचती, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को जोखिम उठाकर आगे बढ़ना पड़ता है। कहा कि यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है, जिसे रोकने के लिए यातायात विभाग को तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

 

उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क किनारे ट्रकों की अवैध अनलोडिंग पर रोक नहीं लगी तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी बदतर हो सकती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे ट्रकों की पार्किंग, लोडिंग और अनलोडिंग को सख्ती से प्रतिबंधित किया जाए, नियमित रूप से पेट्रोलिंग कराई जाए और दुकानदारों को निर्धारित स्थान पर ही अनलोडिंग करने के निर्देश दिए जाएं ताकि आम जनता को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके। यातायात थाना प्रभारी नीलमणि रंजन ने बताया कि जो भी दुकानदार के द्वारा नियम के विरुद्ध कार्य किया जाएगा व सड़क या नाला अतिक्रमित किया जाएगा, उनके िखलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

सड़क किनारे ट्रकों की पार्किंग, लोडिंग और अनलोडिंग को सख्ती से प्रतिबंधित करने की जरूरत, दिखेगा सुधार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *