Featured

बेगूसराय में जेडीयू समर्थक ने जलेबी बांटी:राजेंद्र कुमार महतो ने कहा- JDU बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी एमडी महफूज आलम।

राजेंद्र कुमार महतो ने कहा- JDU बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
लोगों को जलेबी बांटते हुए।
बेगूसराय में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक एक दिन पहले एक जेडीयू समर्थक ने जीत का दावा करते हुए जलेबी बांटी। यह घटना केंटिंग चौक पर रात्रि में देखने को मिली।

जनता दल (यूनाइटेड) के समर्थक राजेंद्र कुमार महतो उर्फ भीछा महतों ने पार्टी की जीत का दावा करते हुए खुलेआम जलेबी वितरित की।

महतो ने बताया कि वह हर पांच साल में मतगणना से एक या दो दिन पहले जलेबी बांटते हैं और उनका यह अनुमान हमेशा सही साबित हुआ है। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।

उन्होंने 70 से 80 सीटें जीतने का अनुमान लगाया, और कहा कि यह संख्या 90 से अधिक भी हो सकती है। महतो के अनुसार, जेडीयू सरकार बनाएगी क्योंकि महिलाओं ने बड़ी संख्या में नीतीश कुमार को वोट दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *