Thursday, September 10, 2026
Latest:
Featured

समस्तीपुर में सड़क हादसे में युवक की मौत:वोट डालने घर आया था, लखीसराय जाते समय बाइक ने मारी टक्कर।

समस्तीपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मतदान के बाद लखीसराय जा रहा था। इस दौरान बसढ़िया चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। गंभीर हालत में आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर अकबाही गांव निवासी मोहम्मद मुर्शीद के पुत्र फरहान(26) के तौर पर हुई है। चाचा फैज आलम ने बताया कि फरहान अपने पिता और भाई के साथ पिछले पांच सालों से लखीसराय में टायर की दुकान चलाता था। वह मतदान के लिए अपने घर आया हुआ था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी।

पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव।
जांच में जुटी पुलिस

दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की छानबीन की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *