Featured

फूलपरास में देसी कट्टा और शराब के साथ 3 गिरफ्तार:पुलिस ने 2 को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, एक को छापेमारी कर धरा।

पुलिस ने 2 को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा, एक को छापेमारी कर धरा।
पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
मधुबनी जिले की फूलपरास पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक देसी कट्टा, 15 लीटर शराब और एक मोबाइल बरामद किया गया। यह कार्रवाई शनिवार को की गई, जिसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) योगेंद्र कुमार ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और हथियार तस्करों व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरे जिले में अभियान चलाया जा रहा है।

मोबाइल में देसी हथियार के साथ फोटो रखा था

इसी अभियान के तहत, फूलपरास थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम रौशन कुमार और गणेश कुमार बताया। उनकी तलाशी के दौरान उनके मोबाइल फोन में हथियार के साथ तस्वीरें मिलीं।

रौशन और गणेश ने पुलिस को बताया कि यह हथियार कुंदन कुमार (पिता राजघर यादव, निवासी पूरवारी टोल, फूलपरास, मधुबनी) के पास था। उन्होंने बताया कि कुंदन ने ही उन्हें हथियार रखने के लिए दिया था और उसी समय उन्होंने तस्वीरें ली थीं। इस सूचना के आधार पर फूलपरास पुलिस ने कुंदन कुमार के ठिकाने पर छापेमारी की।

पुलिस ने एक को छापेमारी कर पकड़ा

छापेमारी में कुंदन कुमार के पास से एक देसी कट्टा और 15 लीटर देसी नेपाली शराब बरामद की गई। तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। उनके खिलाफ फूलपरास थाना कांड संख्या 460/25, दिनांक 07.11.2025 के तहत बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम-2016 की धारा 30 (ए) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *