Featured

सहरसा ट्रैफिक पुलिस ने काटे 12.55 लाख के चालान:विधानसभा चुनाव को लेकर की कार्रवाई।

सहरसा में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से पुलिस प्रशासन सक्रिय है। ट्रैफिक DSP ओमप्रकाश ने बताया कि जिले के मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई है। बीते एक सप्ताह में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 12 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया है। शहर के नया बाजार, रिफ्यूजी चौक, शिवपुरी ढाला चौक, सियाराम चौक, हटिया गाछी, पंचवटी चौक और तिवारी टोला चौक जैसे प्रमुख स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

 

इन चौकियों पर शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस अधीक्षक हिमांशु के निर्देश पर स्पेशल सर्विलांस टीम (SST) का गठन किया गया है। सहरसा में विधानसभा चुनाव को लेकर गाड़ियों की चेकिंग जारी। – Dainik Bhaskar सहरसा में विधानसभा चुनाव को लेकर गाड़ियों की चेकिंग जारी। सहरसा में टोटल 8 SST टीमें बनाई गई सहरसा में टोटल 8 SST टीमें बनाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीम तैनात है।

 

जिले की सीमा से सटे सभी बॉर्डर एरिया को सील कर दिया गया है। पथराहा चौक (मधेपुरा बॉर्डर), सुखासन (भेलवा रणखेत), सबैला चौक, मैना मोड़ (सोनवर्षा), कहरा मोड़ (पतरघट), सुगमा बनमा ईटहरी, हुसैन चौक (सिमरी बख्तियारपुर), मठा चौक (सलखुआ), दरभंगा बॉर्डर (महिषी) और मनहरा पुल (सहरसा-सुपौल मार्ग) पर चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं।

 

प्रमुख स्थानों पर चेकिंग पॉइंट बनाए गए हैं। पैरामिलिट्री बल 24 घंटे कर रहे निगरानी इन जगहों पर विभिन्न पैरामिलिट्री बल 24 घंटे निगरानी कर रहे हैं और गश्त भी लगा रहे हैं।डीएसपी ओमप्रकाश के अनुसार, वसूले गए कुल जुर्माने में से 10 लाख 5 हजार 500 रुपए के चालान केवल यातायात थाना पुलिस द्वारा काटे गए हैं। शेष 2 लाख 49 हजार 500 रुपए के चालान अन्य थानों द्वारा जारी किए गए हैं। चुनाव तैयारियों के तहत सहरसा जिले के सीमावर्ती थानों के थाना अध्यक्षों के साथ समन्वय बैठकें भी आयोजित की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *