Featured

बेगूसराय में विधानसभा चुनाव के लिए आज से नामांकन:प्रत्याशियों को दाखिल करने होंगे दो शपथ पत्र।

नामांकन की तैयारी पूरी। नामांकन की तैयारी पूरी। बेगूसराय के सभी सात विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के लिए आज यानी 10 अक्टूबर से नामांकन पत्र दाखिल किया जाएगा। नामांकन को लेकर निर्वाची पदाधिकारी की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच प्रत्याशी पर्चा दाखिल करेंगे।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम के निर्देश पर नामांकन स्थल पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन शांतिपूर्ण नामांकन और मतदान कराने के लिए तैयार है। नामांकन स्थल के आसपास 100 मीटर क्षेत्र में धारा-163 के तहत निषेधाज्ञा लगाई गई है। पांच या पांच से अधिक व्यक्ति के एक स्थान पर जमा होने, मजमा लगाने और शांति भंग करने का प्रयास करने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही 100 मीटर तक शस़्त्र, लाठी, फरसा, भाला, अग्नेयास्त्र ले जाने पर रोक रहेगा।

नामांकन के समय प्रत्याशियों को 2 शपथ पत्र देना है, जिसमें एक आपराधिक रिकॉर्ड और दूसरा संपत्ति विवरण से संबंधित होगा। राजनीतिक दल से चुनाव लड़ने वालों को पार्टी का चुनाव चिह्न भी जमा कराना होगा। प्रस्तावक और समर्थक की मतदाता सूची तथा एससी-एसटी उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र देना अनिवार्य होगा। चुनाव को लेकर शहर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान।

चुनाव को लेकर शहर चलाया जा रहा है वाहन चेकिंग अभियान। सीसीटीवी से निगरानी डीएम तुषार सिंगला ने बताया कि चेरिया बरियारपुर विधानसभा का नामांकन मझौल अनुमंडल, बछवाड़ा विधानसभा, तेघड़ा विधानसभा का नामांकन तेघड़ा अनुमंडल, मटिहानी और बेगूसराय विधानसभा का नामांकन बेगूसराय अनुमंडल, साहेबपुर कमाल विधानसभा का नामांकन बलिया अनुमंडल और बखरी विधानसभा का नामांकन बखरी अनुमंडल कार्यालय में होगा।

 

सभी निर्वाची पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। नामांकन में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए दिशा-निर्देश का पालन करना है। नामांकन का विडियोग्राफी भी होगा। नामांकन स्थल पर CCTV कैमरा और AMF की व्यवस्था भी की गई है। चेरिया बरियारपुर और बखरी में कैश जब्त आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारी की गई है।

 

चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता पर अंकुश लगाने के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों में उड़नदस्ता दल और स्टैटिक सर्विलांस टीम गठित की गई है। सभी एसडीओ और डीएसपी को अपने-अपने क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता को लेकर फ्लाइंग स्क्वाड और चेक पोस्ट टीम की ओर से लगातार निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। बखरी विधानसभा क्षेत्र में एक लाख और चेरिया बरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में एक लाख बीस हजार रुपए जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *