Featured

साइबर पुलिस ने पीड़ित परिवार को रुपए वापस कराए, ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में इन्वेस्ट किया।

साइबर पुलिस ने पीड़ित परिवार को रुपए वापस कराए, ज्यादा प्रॉफिट के चक्कर में इन्वेस्ट किया।

समस्तीपुर में साइबर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के जहांगीरपुर निवासी संजय कुमार दास से 2 साल पहले पांच लाख की ठगी हुई थी। इस मामले में लंबे अनुसंधान के बाद साइबर पुलिस ने साइबर पुलिस ने 2 सालों के अनुसंधान के बाद पीड़ित परिवार को ढाई लाख रुपए वापस दिलवाया है। एक अन्य पीड़ित परिवार को‌ 5000 रुपए भी वापस करवाया।

जानिए क्या है पूरा मामला

जिले के मधु टोल जहांगीरपुर निवासी संजय कुमार दास ने वर्ष 2003 में एचसीएफ कंपनी का विज्ञापन देखकर अच्छे रिटर्न के नाम पर 5 लाख का इन्वेस्ट किया था। लेकिन कोई रिटर्न नहीं मिला। ठगी का एहसास होने के बाद 16 अक्टूबर 2023 को साइबर थाने में आईटी एक्ट की धारा के तहत प्राथमिक की दर्ज कराई। इसके अलावा नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर भी इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पीड़ित परिवार को साइबर पुलिस ने रुपए वापस कराया।
केस दर्ज होने के बाद साइबर पुलिस एक्टिव

वहीं, बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के रहने वाले बृजेश कुमार ने भी नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर इसी कंपनी पर ठगी का आरोप लगाया था। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के बाद इस मामले में साइबर पुलिस ने पीड़ित परिवार को ढाई लाख और 5000 वापस करवाया है।

ठगी के शिकार होने पर तुरंत 1930 नंबर पर करें डायल

साइबर डीएसपी अखिलेश कुमार ने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को लगता है कि वह साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए हैं। तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर डायल कर पूरी जानकारी दर्ज कराइए। अगर आप ऐसा तुरंत करते हैं तो ठगी की राशि आपको वापस मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *