Featured

बूढ़ी गंडक नदी में डूबने से मछुआरे की मौत:समस्तीपुर में मछली मारते समय हादसा, एक दिन बाद मिली लाश।

समस्तीपुर में बूढी गंडक नदी के बालू घाट पर शनिवार रात हादसा हुआ। मछली मारने के दौरान एक मछुआरे की डूब कर मौत हो गई। मृतक की पहचान मोरदिवा वार्ड एक मोहल्ला निवासी अगनु सहनी के बेटे मंजय कुमार सहनी (30) के रूप में की गई है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरदिवा गांव का है।

रविवार सुबह शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। ग्रामीण व जिला परिषद सदस्य अजहर आलम ने बताया कि मोरदिवा अपने चार-पांच सहयोगी के साथ रात बूढी गंडक नदी के बालू घाट के पास मछली मारने गया था। इसी दौरान वह डूब गया।

साथ मछली मार रहे लोगों को जब मामले की भनक लगी, तो लोगों ने डुबकी लगाकर इसे निकालने का प्रयास किया, लेकिन इसका कुछ पता नहीं चल सका। सुबह में लोगों ने एक बार फिर से शव की तलाश शुरू की, तो शव बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।

मछली मारने के दौरान हादसा

पंचायत के स्थानीय मुखिया रामाधार सिंह ने बताया कि मछली मारने के दौरान यह हादसा हुआ है। इसके दो बच्चे हैं। सरकारी प्रावधान के अनुसार, जो सहायता राशि मिलेगी उसके लिए प्रयास किया जाएगा।

मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। शव बरामद कर लिया गया है। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी की दर्ज की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *